- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 13 जनवरी: इन 4 राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा
आज का राशिफल 13 जनवरी: इन 4 राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा
मेष: आपके करीब समझे जाने वाले लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। पठन-पाठन में ध्यान कमजोर रहेगा। वाद-विवाद और कहासुनी का भय रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकावट हो सकती है। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। आय-व्यय सामान्य रहेगा। शुभांक: 5, 7, 8
मिथुन: शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति खरीदने या कृषि क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। शुभांक: 4, 6, 8
कर्क: नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों से बचें। संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। कामकाज में रुकावटें दूर होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूरे समर्पण से काम करें। शुभांक: 3, 6, 9
सिंह: कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा रहेगा। दिन का पहला भाग आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में प्रगति होगी। लेन-देन की समस्याएं हल करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम से लाभ मिलेगा। आलस्य से बचें। शुभांक: 4, 6, 8
कन्या: भावनाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों में समय और धन का व्यय होगा। बाधाएं दूर होंगी। आपसी प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक कार्य सफल रहेगा। शुभांक: 2, 4, 6
तुला: योजनाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में नए तालमेल बनेंगे। जीवनसाथी और दोस्तों के साथ साझेदारी में लाभ मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू करें। शुभांक: 3, 6, 7
वृश्चिक: व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी। समय व्यर्थ हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। बेवजह के तर्क-कुतर्क से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। मनोरथ सिद्धि का योग है। शुभांक: 2, 5, 7
धनु: लाभकारी कार्यों की संभावनाएं बढ़ेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। व्यापार में प्रगति होगी। अवरोध दूर होकर रास्ता साफ होगा। शुभांक: 2, 5, 7
मकर: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह के समय कार्यों को निपटाएं। पुराने मित्रों के सहयोग से बाधाएं दूर होंगी। यात्रा लाभकारी होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। शुभांक: 3, 6, 8
कुंभ: मनोरंजन पर खर्च होगा। आय-व्यय समान रहेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शैक्षणिक कार्य सुगमता से पूरे होंगे। शुभांक: 6, 8, 9
मीन: सुबह की सफलता दिनभर उत्साह बनाए रखेगी। लाभकारी कार्यों के लिए खर्च होगा। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। कामकाज में प्रगति होगी। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। शुभांक: 5, 8, 9