- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें क्या कहती हैं सितारों की च...
आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ समाचार, जानें क्या कहती हैं सितारों की चाल

मेष:
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी से अपनी गोपनीय बातें साझा न करें। यात्रा में परेशानी हो सकती है और विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार में घाटे की आशंका है, तनाव से बचें।
वृष:
मिथुन:
धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं, हालांकि किसी कार्य में असफलता के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। सहयोगियों का साथ मिलेगा।
कर्क:
महिलाओं को आज लाभ मिल सकता है। कोई उलझन पूरे दिन परेशान कर सकती है। पारिवारिक तालमेल बनाने की कोशिश करें। दिन थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन दोस्तों से मुलाकात मन हल्का कर सकती है।
सिंह:
नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है।
कन्या:
अनजान लोगों से सतर्क रहें, यात्रा कष्टदायक हो सकती है। सरकारी कामों में देरी होगी। पारिवारिक कलह से तनाव बढ़ सकता है। कानूनी उलझनों से बचें और दूसरों को सलाह देने से बचना बेहतर होगा।
तुला:
कारखानों या मशीनों से जुड़े लोग सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दिन सफलता भरा हो सकता है, पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
वृश्चिक:
आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। दिन सामान्य रहेगा। पुराने झगड़े दोबारा सामने आ सकते हैं। संतान पक्ष से फायदा मिल सकता है।
धनु:
दिन सकारात्मक रहेगा। आराम और मौज-मस्ती का समय मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। माता-पिता के साथ भी मधुर क्षण साझा करेंगे।
मकर:
धन संबंधी नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें। अनैतिक कामों से दूरी बनाएं। मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े काम बन सकते हैं। यात्रा संभव है।
कुंभ:
घर में शुभ कार्य होने की संभावना है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मीन:
सेहत को लेकर सावधान रहें, खानपान में संयम बरतें। किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन योजनाएं सफल हो सकती हैं।