- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal: 18 जनवरी 2025, जानें आपके दिन का हाल और किन राशि के लोगों को प्रेम में मिलेगी निराश...
Aaj Ka Rashifal: 18 जनवरी 2025, जानें आपके दिन का हाल और किन राशि के लोगों को प्रेम में मिलेगी निराशा
मेष:
वृषभ:
थोड़े से प्रयासों से आपके काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सफलता के बावजूद संतोष नहीं होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।
मिथुन:
वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। दिन व्यस्त रहेगा, महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले निपटा लें। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। मसालेदार भोजन से एसिडिटी हो सकती है। शाम को मित्रों संग बातचीत का आनंद लेंगे।
कर्क:
लोग आपके विचारों को महत्व देंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी कमजोरी रह सकती है। दिन की शुरुआत चिंता में बीतेगी। उधार के लेन-देन से बचें।
सिंह:
बच्चे आपकी बात मानेंगे। दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मेहनत का फल मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या:
करियर को लेकर नए विचार आएंगे। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है, लेकिन आप इसे प्यार से सुलझा लेंगे। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। धन का अतिरिक्त खर्च हो सकता है। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें।
तुला:
विद्यार्थियों को पसंदीदा शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। बॉस की कुछ बातें बुरी लग सकती हैं। शाम को आप कुछ घटनाओं पर विचार करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे।
वृश्चिक:
जो काम सोचेंगे, उसे बिना रुकावट के पूरा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। आपका उदार व्यवहार प्रेमी को खुश करेगा। दिन अनुकूल रहेगा और नए कारोबारी संबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।
धनु:
खुशखबरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के कारण लाभ होगा। रुके हुए कार्य सहजता से बनेंगे। परिवार को समय देंगे। विदेश में नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। पिता के साथ गंभीर चर्चा होगी।
मकर:
घर पर मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उदासीन रहेगा। क्रोध करने से बचें। मित्रों और बुद्धिमान व्यक्तियों का साथ तनाव से उबरने में मदद करेगा। धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन मन को शांत करेगा।
कुंभ:
दूसरों के काम में कमियां न निकालें। नकारात्मक विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। कमीशन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा, लेकिन व्यवसाय में छोटी गलतियों से आर्थिक नुकसान हो सकता है। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं।
मीन:
निजी कंपनी में काम करने वाले लोग छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभ होगा। अधिकारी आपके विचारों का समर्थन करेंगे। सकारात्मक सोच बनाए रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।