Aaj Ka Rashifal: 18 फरवरी 2025, कैसा रहेगा आपका दिन और क्या मिलेगा लाभ

मेष (Aries)

संकल्प सिद्धि के प्रयास सफल होंगे। शुभ विचारों का उदय होगा। आत्मिक शांति मिलेगी। मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। उपहार या सम्मान मिलने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

वृषभ (Taurus)

व्यावसायिक उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान होगा। हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विवाद समाप्त होंगे और मानसिक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 09 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन (Gemini)

ग्रहयोग अनुकूल रहेगा। पारस्परिक संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कठिनाइयों से निजात मिलेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा। धन का प्रतिफल मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। आत्मिक शांति मिलेगी।

कर्क (Cancer)

समस्याओं से परेशानी हो सकती है। भौतिक सुख में कमी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में नुकसान की संभावना है। स्पष्टवादिता घातक सिद्ध हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

सिंह (Leo)

सफलता के मार्ग खुलेंगे। लाभ का सिलसिला जारी रहेगा। विशिष्टजनों से संपर्क होगा। नए समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo)

विपरीत कार्यों में प्रगति होगी। जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च होगा। धन-संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। मित्रों से विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा संतोषजनक रहेगी।

तुला (Libra)

सद्विचारों का उदय होगा। योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। आपसी सद्भाव बढ़ेगा। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

योजना अनुसार कार्य पूरे नहीं होंगे। मानसिक उलझनें बनी रहेंगी। वैचारिक अस्थिरता रहेगी। वैवाहिक जीवन असंतोषजनक रह सकता है। मित्रों के बीच गलतफहमी हो सकती है। धन आगमन में बाधाएं रहेंगी। व्यर्थ के भ्रमण से बचें।

धनु (Sagittarius)

इच्छित योजना में अनुकूलता मिलेगी। आपसी संबंध मजबूत होंगे। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। मंगल आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मकर (Capricorn)

कार्य और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। परोपकार की भावना प्रबल होगी। सरकारी पक्ष से लाभ मिल सकता है। किसी नई योजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

कुंभ (Aquarius)

आत्मशक्ति का विकास होगा। जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। धन संचय में रुचि बढ़ेगी। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का योग है। आनंद की अनुभूति होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

मीन (Pisces)

आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महत्वपूर्ण उपलब्धियों में देरी हो सकती है। इच्छित पद प्राप्त करने में अड़चनें आ सकती हैं।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.