आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025: कई राशियों को मिलेगी सफलता, होगा लाभ

मेष:

आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित रहेगा। उच्च शिक्षा और करियर के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। युवा अपने लक्ष्य को लेकर संजीदा रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली बने रहेंगे, लेकिन वित्तीय लेन-देन में सतर्कता जरूरी है।

वृषभ:

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। नियमित योग और व्यायाम से लाभ होगा। मौसमी बदलाव के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है, खासकर बीपी और शुगर के मरीज तनाव से बचें। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है, नया काम शुरू करने से परहेज करें।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 19 अप्रैल 2025: कैसा रहेगा आज का शनिवार, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन:

कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और नौकरी में पदोन्नति की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि व्यस्तता के चलते कुछ योजनाएं टल सकती हैं।

कर्क:

राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय बाद यात्रा का योग है। महिलाएं घरेलू व्यवसाय शुरू करने का मन बनाएंगी। कार्यस्थल पर कुछ नया करने का विचार बनेगा, और वरिष्ठ अधिकारी कार्य से संतुष्ट रहेंगे।

सिंह:

राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। करीबी के साथ लॉन्ग ड्राइव का मौका मिलेगा। महिलाएं नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है, अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

कन्या:

उधार लेने से बचें। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यापार में बड़े निर्णय आज टालना ही बेहतर होगा। छात्र वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

तुला:

नए कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की योजना बनेगी। कुछ रहस्य उजागर हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक:

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी वाणी में आकर्षण रहेगा। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। उधारी से बचें।

धनु:

लोगों की सराहना मिलेगी। व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के प्रयास सफल होंगे। रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल करेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

मकर:

आज लंबी यात्रा से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। गलत संगति से छवि को नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी उलझन हो सकती है।

कुंभ:

आपकी सराहना हो सकती है। कई परेशानियां दूर होंगी। व्यवहार में नरमी बनाए रखें। समय रहते अपनी गलतियों से सीख लें। मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।

मीन:

घर में मेहमानों का आगमन संभव है। धन का अपव्यय न करें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। वाहन सुख मिलेगा।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.