- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 17 अप्रैल 2025: ईस राशि वालों को मिलेगा लाभ, कुछ जातक रहेंगे निराश
आज का राशिफल 17 अप्रैल 2025: ईस राशि वालों को मिलेगा लाभ, कुछ जातक रहेंगे निराश

मेष:
दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त रह सकता है। कुछ लोग आपके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। संतान के व्यवहार से निराशा हो सकती है। अपनी राय दूसरों पर थोपने से बचें। आलस्य के कारण ज़रूरी काम टल सकते हैं।
वृषभ:
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में कठिन ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पर जल्द विश्वास न करें। नकारात्मकता हावी हो सकती है, लेकिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में जुटेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी संभव।
कर्क:
युवा भविष्य की योजना बनाएंगे। खरीद-फरोख्त से लाभ मिलेगा। विचारों का आदान-प्रदान मानसिक संतोष देगा। धैर्य व संयम से कार्य सफल होंगे। जोखिम भरे काम सावधानी से करें। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह:
दूसरों पर निर्भर न रहें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी। आर्थिक नुकसान की आशंका है। कार्य समय पर निपटाने की कोशिश करें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत संभव।
कन्या:
परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबारी बड़ी डील कर सकते हैं। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। योजनाएं समय पर पूरी होंगी। अपने कौशल का पूरा लाभ उठाएंगे।
तुला:
आत्मविश्वास और मनोबल ही आपकी असली ताकत है। वेतनवृद्धि को लेकर अधिकारियों से बात हो सकती है। नई नौकरी की तलाश है तो सफलता मिलेगी। पुराने मित्र सहयोग करेंगे। सभी कार्य समय से पूरे होंगे।
वृश्चिक:
आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। गैस व एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कार्यकुशलता का उपयोग करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना संभव।
धनु:
ऊर्जावान बने रहने के लिए योग और ध्यान करें। किसी करीबी के कटु व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। सहकर्मियों पर अधिक विश्वास न करें। आपकी कमजोरी उजागर हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।
मकर:
कृषि और इससे जुड़े उद्योगों से लाभ मिलेगा। दिनचर्या संतुलित रखें। कठिन लगने वाले कार्य भी आसानी से पूर्ण होंगे। मित्रों से संवाद बढ़ेगा। आपकी समझदारी की प्रशंसा होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
कुंभ:
अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान व प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम प्रस्ताव का अवसर मिल सकता है।
मीन:
भावुकता से हटकर व्यवहारिक सोच अपनाएं। कार्यों में अनिर्णय की स्थिति से बचें। जोखिम वाले निवेशों से दूर रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता रखें। आर्थिक मामलों को लेकर तनाव हो सकता है।