- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 10 मार्च 2025 :इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे
आज का राशिफल 10 मार्च 2025 :इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे

मेष
शांत दिमाग से समस्याओं का समाधान करेंगे। करियर में तरक्की के योग हैं। किसी मित्र के साथ यात्रा हो सकती है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। कारोबार में लेन-देन सावधानी से करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
वृष
मिथुन
परिवार में विवाह संबंधी कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। किसी करीबी से विचारों में मतभेद हो सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
कर्क
दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक लेन-देन में सतर्क रहें। योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, धन प्रबंधन पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह
सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। संपत्ति संबंधी लेन-देन के योग हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
कन्या
बुद्धिमान लोगों की सलाह आपके काम आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा। करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
तुला
कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएं। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
वृश्चिक
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। युवाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
धनु
रिश्तों में खटास आ सकती है। परिवार के सदस्यों से बहस होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।
मकर
बेवजह धन खर्च करने से बचें, किसी के बहकावे में न आएं। व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। हवाई यात्रा का अवसर मिल सकता है। धन व्यय पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा।
कुंभ
मित्रों के साथ समय बिताएंगे। वाणी पर संयम रखें। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को वेतन वृद्धि मिल सकती है। अपनी बात दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मीन
व्यापार में नए प्रयोग करने से बचें। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। युवा वर्ग को करियर में सफलता मिलेगी। शांत और सहज रहने का प्रयास करें, तनाव लेने से बचें।