- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 31 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 31 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष: परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी से वादा करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। संतान के लिए नए कोर्स में दाखिले की योजना बना सकते हैं।
मिथुन: आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और सहयोग की भावना बनी रहेगी। विद्यार्थी शिक्षकों से पढ़ाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। प्रेमीजन अपने साथी की बातों को महत्व देंगे, जिससे संबंध मजबूत होंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क: प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। मौसम के प्रभाव से सेहत प्रभावित हो सकती है। किसी विवाद से बचने की कोशिश करें। घर की साज-सज्जा और रख-रखाव पर ध्यान देंगे। वाहन खराब होने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। किसी कानूनी मामले में लापरवाही न बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह: नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में साथी की भावनाओं को समझना आवश्यक है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कन्या: एकाग्रता बढ़ेगी, क्योंकि कई काम एक साथ करने होंगे। कार्य में धैर्य और संयम बनाए रखें। परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, खासतौर पर खान-पान पर ध्यान दें। अधिक तले-भुने भोजन से बचें।
तुला: व्यवसायिक डील फाइनल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूरी होगी। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। संतान के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। किसी पुरस्कार की प्राप्ति संभव है।
वृश्चिक: शारीरिक और मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के किसी सदस्य से काम को लेकर महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। किराए की संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा।
धनु: परिवार में पुराने मनमुटाव दूर होंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। लंबी यात्रा की संभावना है। खुद के लिए नए कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप खरीद सकते हैं। किसी अनावश्यक विवाद से बचें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिलेगा।
मकर: व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। दिन अचानक लाभ देने वाला रहेगा। घरेलू समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं। संपत्ति खरीदने में बड़ा खर्च हो सकता है। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। आर्थिक योजना बनाना आवश्यक है।
कुंभ: नया प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगी। आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी लंबित डील के फाइनल होने की संभावना है। दूर के किसी परिजन से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। अपने विचारों से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं।
मीन: कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी। कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव रहेगा। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। बिना मांगे सलाह देना परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार में कुछ नया बदलाव लाने पर विचार करेंगे।