Aaj Ka Rashifal: 02 फरवरी 2025, आज समाज में इन जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष (Aries)

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि जागेगी। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जोखिम से बचना ही बेहतर होगा। शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनी रहेगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

शुभ अंक: 3, 6, 8

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 04 फरवरी 2025: मंगलवार को कैसा रहेगा आपका दिन

वृष (Taurus)

आपका काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। लेन-देन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को लाभ होगा। वरिष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ अंक: 6, 7, 9

मिथुन (Gemini)

समय कुछ नकारात्मक प्रभाव दे सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक व शारीरिक थकान महसूस होगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा कर लें, अन्यथा समय अनुकूल नहीं रहेगा।

शुभ अंक: 3, 4, 8

कर्क (Cancer)

मानसिक व शारीरिक थकान महसूस होगी, लेकिन परिवार का सहयोग बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। वरिष्ठजनों की कृपा बनी रहेगी। संतान की उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 4, 8, 9

सिंह (Leo)

संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते समय दूरदर्शिता अपनाएं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। अवरोध दूर होंगे और कार्य आसानी से पूरे होंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है।

शुभ अंक: 6, 8, 9

कन्या (Virgo)

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाएं मन में उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक: 4, 2, 9

तुला (Libra)

माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। खान-पान में सावधानी रखें। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे।

शुभ अंक: 6, 8, 9

वृश्चिक (Scorpio)

नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यात्रा लाभदायक होगी। पुरानी गलतियों पर पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। मेल-जोल से कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ अंक: 2, 6, 7

धनु (Sagittarius)

आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु या नया परिधान मिल सकता है। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। आशा और उत्साह के साथ कार्य करें, सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 3, 7, 9

मकर (Capricorn)

कामकाज की व्यस्तता के कारण आराम प्रभावित होगा। कोई प्रिय वस्तु या नया परिधान प्राप्त हो सकता है। दोस्तों और साझेदारों के साथ किए गए कार्यों में लाभ मिलेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं आसानी से पूरी होंगी। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ अंक: 6, 7, 8

कुंभ (Aquarius)

शंकाओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। समय कुछ प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। आलस्य से बचें और कार्यों पर ध्यान दें। धैर्य बनाए रखें, अच्छा समय जल्द आएगा। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष रह सकता है। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

शुभ अंक: 2, 5, 7

मीन (Pisces)

पूर्व निर्धारित योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। जोखिम भरे कार्यों से बचें। लेन-देन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर लें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 3, 7, 8

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.