Desi Chana: देसी चना इस तरीके से खाएंगे तो मिलेगी घोड़े जैसी ताकत! हड्डियों में महसूस होगी नई जान, जानें बड़े फायदे

Desi Chana Benefits: कहावत है कि देसी चना खाने से शरीर में घोड़े जैसी ताकत आ जाती है। ऐसा इसीलिए कहा जाता है क्योंकि देसी चने में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज शरीर को ऊर्जा से भर देती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को नई ताकत देता है। चने में मौजूद प्रोटीन मसल्स की मरम्मत करने के साथ उन्हें ताकतवर बनाता है। 

देसी चने को अगर अंकुरित कर खाया जाए तो इसकी ताकत कई गुना तक बढ़ जाती है। शरीर को घोड़े जैसा मजबूत बनाए रखने के लिए अंकुरित चना खाना ज्यादा लाभकारी है। आइए जानते हैं अंकुरित चना खाने के सेहत से जुड़े लाभ। 

अंकुरित चना खाने के बड़े फायदे

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: अंकुरित चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

वजन घटाने में सहायक: अंकुरित चने में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसका रेगुलर सेवन करने से कुछ वक्त में फर्क नजर आ सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: शरीर को हेल्दी रखने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। अंकुरित चने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: अंकुरित चने में कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना एक चम्मच अंकुरित चने खाए जा सकते हैं।

मसल्स में ताकत भर देता है: अंकुरित चने में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। इसमें आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर स्वयं नहीं बना सकता है। ये अमीनो एसिड मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। बलिया तक इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

आतंकी हमले पर सख्त रुख: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, कहा- लक्ष्य, समय और तरीका आप तय करें आतंकी हमले पर सख्त रुख: पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, कहा- लक्ष्य, समय और तरीका आप तय करें
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालिया पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में...
नैनीताल: कार और ट्रक की टक्कर में 16 वर्षीय किशोर की मौत, तीन युवक घायल
Ballia News: बाल विवाह रोकथाम में नव भारतीय नारी विकास समिति की अनोखी पहल, धर्मगुरुओं के सहयोग से चला जागरूकता अभियान
आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025: सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
Railway News: एक मई से यह विशेष ट्रेन औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर और छपरा होते हुए चलेगी

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.