- Hindi News
- झारखंड
- Jharkhand News: बारिश से मौसम में राहत, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
Jharkhand News: बारिश से मौसम में राहत, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
Jharkhand News: 19 अप्रैल तक राज्य में ठंडी हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट
On
रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 17.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, शहर में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को अप्रेल में नवंबर-दिसंबर जैसी ठंडक का अनुभव हुआ।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, डालटनगंज का 36.6 डिग्री, और बोकारो का 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
13 Dec 2025 14:11:38
अयोध्या: रामनगरी शुक्रवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छाए कोहरे के...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
