- Hindi News
- भारत
- मऊगंज में यात्री बस पलटी, महिला की मौत, 22 गंभीर रूप से घायल
मऊगंज में यात्री बस पलटी, महिला की मौत, 22 गंभीर रूप से घायल
मऊगंज: मऊगंज थाना क्षेत्र के बहेरा डाबर के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
- प्रयागराज से सिंगरौली जा रही बस शुक्रवार सुबह 6 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
- बस में कुल 61 यात्री सवार थे।
- हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
- घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
- 15 घायलों को जिला अस्पताल, सीधी और 7 को मऊगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
- गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।
- 55 वर्षीय महिला सोनकौवा, पत्नी चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई।
- घटना में 38 यात्रियों को कोई चोट नहीं आई, जिन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
घायलों की सूची
2. वासुदेव पनिका (60) पुत्र धर्मजीत पनिका
3. सुशीला साहू (45) पत्नी हरिवंश साहू
4. हरिशंकर साहू (50) पुत्र शेषमणि साहू
5. अभय साहू (5) पुत्र रमेश साहू
6. अनीता साहू (32) पत्नी रमेश साहू
7. बुटली साहू (62) पत्नी रामखेलावन साहू
8. रमेश साहू (50) पुत्र देवी दिन साहू
9. सनम साहू (16) पुत्री अमृतलाल साहू
10. रामकली साहू (45) पत्नी रामदयाल साहू
11. अनीता साहू (40) पत्नी राजकुमार
12. राजमतिया सिंह (45) पत्नी सुरजन सिंह
13. रामदयाल साहू (46) पुत्र बंजारी साहू
14. राम मनोहर साहू (55) पुत्र छोटई साहू
15. गुलाब कली यादव (59) पत्नी शेषवंत यादव
16. शेषवंत यादव (61) पुत्र बिजाखान यादव
17. फुलेश्वर साहू (50) पत्नी पुरुषोत्तम साहू
18. अनुज साहू (9) पुत्र महेश साहू
19. पुरुषोत्तम साहू (60) पुत्र देवराज साहू
20. कलस्वा साहू (60) पत्नी राम मनोहर साहू
प्रशासन कर रहा जांच
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या ड्राइवर की लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।