- Hindi News
- भारत
- सीधी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-जीप टक्कर में 8 की मौत, 13 घायल
सीधी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-जीप टक्कर में 8 की मौत, 13 घायल

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जीप में कुल 21 यात्री सवार थे, जो सीधी जिले से मैहर माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री ने की राहत राशि की घोषणा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।
घोषित मुआवजा
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता। गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद। सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि। मुख्यमंत्री ने जिला और पुलिस प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया गया।