- Hindi News
- इतिहास
- आज का इतिहास: आज ही के दिन मुगल साम्राज्य के सम्राट बाबर का हुआ जन्म, जानें 14 फरवरी की महत्त्वपूर्ण...
आज का इतिहास: आज ही के दिन मुगल साम्राज्य के सम्राट बाबर का हुआ जन्म, जानें 14 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1483-मुगल साम्राज्य के सम्राट बाबर का जन्म हुआ। 1537-गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बच कर भागने के दौरान डूबने से मौत हो गई। 1556-पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में 13 वर्ष उम्र में अकबर का राजाभिषेक हुआ। 1628-शाहजहां आगरा की गद्दी पर बैठा। 1663-कनाडा फ्रांस का एक प्रान्त बना।
1920-शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी। 1924-न्यूयॉर्क में आइबीएम की स्थापना। 1933-खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्म। 1945-पेरू, चिली, पराग्वे और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने। 1952-भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म। 1972-अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
1978-अमेरिका ने सऊदी अरब, मिस्र, और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की। 1979-काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या। 1989-भोपाल गैस कांड की जिम्मेदारी यूनियन कार्बाइड में सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई थी। 1990-बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये थे।
1993-भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया। 1999-इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई थी। 2001-अल सल्वाडोर में 14 फरवरी को भीषण भूकंप आया, जिसके करीब 225 लोग मारे गए। 2002-उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी। 2004-जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला। 2005-प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। 2007-मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ था।
2008-नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया। 2009-सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया। 2010-विक्टर यानुकोयेह को यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनावों का आधिकारिक विजेता घोषित किया गया था। 2011-एक 'डे ऑफ रेज' ने बहरीन विद्रोह की शुरुआत को चिह्नित किया, जो अरब स्प्रिंग का हिस्सा था।
2012-कवियों, एलिजाबेथ बैरेट और रॉबर्ट ब्राउनिंग द्वारा एक-दूसरे के लिए लिखे गए प्रेम पत्र 2012 में वेलेस्ले कॉलेज और बायलर विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित किए गए थे। 2014-इटली के प्रधानमंत्री, एनरिको लेटा ने अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर घर्षण का अनुसरण करते हुए इस्तीफा दे दिया। 2017-भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन।