- Hindi News
- इतिहास
- 06 मार्च का इतिहास: चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा, जानें वजह
06 मार्च का इतिहास: चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा, जानें वजह

नई दिल्ली: 06 मार्च का दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम से जुड़ा है। उन्होंने 06 मार्च 1991 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे।
06 मार्च: देश-दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1508: मुगल सम्राट हुमायूं का काबुल में जन्म।
1775: रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
1902: स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब "मैड्रिड क्लब" की स्थापना।
1915: महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की पहली मुलाकात शांति निकेतन में हुई।
1957: घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1991: भारत के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
2004: उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित करने से इनकार किया।
2009: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
2020: कोरोना वायरस ने भारत में पैर पसारना शुरू किया, 30 मामलों की पुष्टि।
2022: भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स के बूस्टर डोज के क्लीनिकल ट्रायल की सिफारिश की।
2024: यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाज पर हमला किया, जिसमें चालक दल के दो सदस्यों की मौत हुई।