- Hindi News
- बिहार
- Bihar News: डायन के शक में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या
Bihar News: डायन के शक में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या
On

जमुई। बिहार के जमुई जिले में डायन होने के शक में एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना झाझा थाना क्षेत्र के चिल्को गांव की है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी 63 वर्षीय पत्नी जासो देवी के रूप में हुई है।
गांववालों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर की हत्या
मृतक के बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के बेटे रंजीत भुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला और उसके परिजनों ने मिलकर उसके माता-पिता की हत्या कर दी।
टोटके का शक बना हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार के एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में दंपति पर टोटका करने का आरोप लगाया गया, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Bihar News: डायन के शक में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या
By Parakh Khabar
Latest News
18 Mar 2025 19:00:35
Ballia News: शहर से निकलने वाले कूड़े के समुचित निस्तारण की प्रक्रिया को समझने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.